फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agniveer recruitment completed, 15369 youth participated

Muzaffarnagar News: अग्निवीर भर्ती संपन्न, 15369 युवा हुए शामिल

Mon, 08 Sep 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment completed, 15369 youth participated
मुजफ्फरनगर। पिछले 18 दिनों से नगर में चल रही अग्निवीर भर्ती संपन्न हो गई। युवकों में कर्तव्य के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेना में शामिल होने का जुनून दिखाई दिया। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित 17,500 अभ्यर्थियों में से 15,369 युवक शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल हुए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 21 अगस्त से आठ सितंबर तक 18 दिनों तक चली भर्ती प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। भर्ती में कई हजार युवकों के सपनों को पंख लगने की आशा जगी तो वहीं काफी युवाओं के सपने पूरे नही होते हुए भी देखे गए।
विज्ञापन


इन जिलों के युवक हुए शामिल
सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का सफल समापन हुआ है। रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में थी दूसरी भर्ती

सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के भर्ती निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया कि भारतीय सेना राष्ट्र का गौरव है। जनरल ड्यूटी, क्लर्क,एसकेटी, तकनीकी तथा ट्रैडमैन की (कक्षा 8वीं और 10वीं तक) भर्ती के लिए आयोजित इस रैली में 17,500 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में हुआ था। इन युवकों को शारीरिक दक्षता साबित करने के लिए बुलाया गया था। भर्ती के दौरान 13 जनपदों के 15,369 युवकों ने अपना कौशल और अनुशासन दिखाया। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ सेना अधिकारी, मेजर जनरल मनोज तिवारी (क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी), ब्रिगेडियर एस. के. मंडल (उप महानिदेशक) सहित कई उच्च पदस्थ अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा कर भर्ती कार्य की समीक्षा भी की। मुख्यालय 9 आर्टिलरी ब्रिगेड और 92 मध्यम तोपखाना के सहयोग से निष्पक्ष पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। डीएम उमेश मिश्रा ने सेना का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed