अग्निवीर भर्ती रैली: बारिश का कहर, सेना अफसरों ने लिया बड़ा एक्शन, निराश लौटे मेरठ के युवा
बारिश लगातार कहर बरपा रही है। बारिश के चलते सेना अफसरों ने बड़ा एक्शन लिया, जिससे युवाओं को निराश ही वापस लौटना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती रैली में बारिश फिर बाधा बन गई। सोमवार को सरधना के अभ्यर्थियों की दौड़ भी रोकनी पड़ी। अब यह भर्ती 12 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में शामिल होने के लिए सोमवार को सरधना के अभ्यर्थी पहुंचे थे। करीब आठ हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था। रविवार रात 12 बजे से ही अभ्यर्थी मेरठ रोड पर पहुंच गए थे। नुमाइश मैदान पर प्रवेश पत्र चेक करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। यहां देर रात तक प्रमाण पत्रों की चेकिंग की गई। इस दौरान लगातार बारिश होने के कारण सुबह छह बजे तक दौड़ शुरू नहीं हो पाई।
वहीं सेना के अधिकारी दोपहर 12 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। लेकिन इस बार ट्रैक गीला होने के कारण भर्ती को स्थगित करना पड़। अब सरधना की भर्ती 12 अक्तूबर को होगी।
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह
तैयारी के साथ आए थे, निराश लौटे युवा
सरधना के युवा पूरी तैयारी के साथ भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे, लेकिन दोपहर में निराश होकर लौटे। युवाओं ने कहा कि अब वह 12 अक्तूबर को आएंगे। मौसम खराब होने के कारण पूरी प्रक्रिया बाधित हो गई है।
यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा
अब इन जिलों की भर्ती होगी
मेरठ की मवाना और सरधना तहसील, गाजियाबाद सदर, मोदीनगर और शामली जिले की भर्ती का आयोजन 11 और 12 अक्तूबर को किया जाएगा।