फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   afternoon rain

पूरे दिन छाए रहे बादल, पांच डिग्री गिरा तापमान

Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
afternoon rain
नगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। हालांकि बरसात नहीं हुई, फिर भी गर्मी से निजात मिली। तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादलों के साथ तेज ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

शनिवार को सुबह से ही पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान मे बादल छाए रहे। जिसे देखकर लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे. लेकिन बरसात नहीं हुई। मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा था कि अच्छी बरसात जरूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। रिमझिम बारिश में भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। उधर, भोपा और मोरना क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज के कारण लोगों को सूरज की तपिश से राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एक मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।

कोर्ट रोड पर रिमझिम बारिश में छाता से बचाव करता स्कूटी सवार ।

कोर्ट रोड पर रिमझिम बारिश में छाता से बचाव करता स्कूटी सवार ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाते स्कूटी सवार।

बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाते स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed