फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the elections are won and lost on the bet

चुनाव के बाद हार-जीत पर शर्त

Sun, 11 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के प्रथम चरण का मतदान होने के बाद हार जीत पर आंकड़े लगने शुरू हो गए हैं। प्रत्याशी प्रत्येक वार्ड में बूथ वाइज वोटों की गिनती कर रहे हैं और जीत के आंकड़े लगा रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों में तो शर्त भी लग गई है।
विज्ञापन


पुरकाजी और सदर ब्लाक में चुनाव के बाद हार जीत के आंकड़ों की बाजीगरी शुरू हो गई है। सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने उम्मीदवार को चुनाव जिता रहे हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक खुद ही प्रत्येक बूथों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री उमा किरण और बसपा विधायक अनिल कुमार की पत्नी वीरमति के चुनाव को लेकर है। उमा के समर्थक इस बात को लेकर निश्चित नजर आ रहे हैं कि वह चुनाव जीत रहे हैं, वहीं अनिल विधायक के समर्थक हार मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 10 में भाजपा के हरेंद्र पाल के समर्थक जहां यह तर्क दे रहे हैं कि उन्हें हर बूथ पर वोट मिला है, वहीं मुरसलील के समर्थक मुस्लिमों की लामबंदी के कारण अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जयभगवान शर्मा, शिशुकांत कौशिक, हरेंद्र शर्मा, नरेंद्र बालियान का दावा चुनाव जीतने का है।

वार्ड आठ में अब्दुल्ला जीतेगा या जोगेंद्र सैनी इसे लेकर शर्तें लग रही हैं। सभी 11 वार्डों में प्रत्याशियों के समर्थकों के अपने-अपने दावे हैं। अब यह तो मतगणना के बाद ही पता लगेगा की जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा।

नौ वार्डों में अब 178 प्रत्याशी मैदान में
मुजफ्फरनगर। तीसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को प्रत्याशियों को चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न आवंटन से पहले नौ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। नौ वार्डों में अब 178 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है और 13 अक्तूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

तीसरे चरण के नौ वार्डों के लिए कुल 187 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से अंतिम समय में नौ ने नामांकन वापस ले लिया। इस कारण अब कुल 178 प्रत्याशी मैदान में रह गए। जिन प्रत्याशियों ने नाम वापिस लिए उनमें वार्ड 11 से अरुण कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं।

वार्ड 14 से अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, पवन कुमार, संदीप कुमार, वार्ड 16 से नीरज मलिक, वार्ड 18 से रोमी, हशमती शामिल हैं। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों का प्रचार जोर पकड़ गया है। प्रचार सामग्री भी प्रत्याशियों ने छपवा ली है। रविवार से तीसरे चरण का प्रचार अपने उफान पर पहुंच जाएगा।

चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया
खतौली। उप जिलाधिकारी डा. वैभव कुमार शर्मा व सीओ डीके मित्तल ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर कई गांवों में बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। पंचायत चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 13 अक्तूबर को होना है।

शनिवार को एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ बूथों का निरीक्षण किया और गई गांवों में बैठक आयोजित की। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को बताया कि मतदान के दिन बूथों पर पीठासीन अधिकारियों से किसी प्रकार का झगड़ा न करें तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सीधे अपने घर जाएं। इसके अलावा बूथ के आसपास किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर व बैनर कतई ना लगाएं।


बूथ से 200 मीटर की दूरी पर बैठकर मतदाताओं की पर्ची बनाएं। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेताया कि फर्जी मतदान करने तथा पीठासीन अधिकारियों से झगड़ा करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed