फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the complaint, the construction work in the mosque was stopped

शिकायत के बाद रुकवा दिया मजिस्द में निर्माण कार्य

Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the complaint, the construction work in the mosque was stopped
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद तहसील कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद में किये जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। टीम ने प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही निर्माण करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में पुराने हाइवे के निकट एक पुरानी मस्जिद बनी हुई है। जिसमें कई दिनों से मस्जिद की दीवार को ऊंचा कर लैंटर बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। किसी व्यक्ति द्वारा सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार की रात मस्जिद में पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करने की हिदायत दी। शनिवार को तहसील कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और मस्जिद के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर बिना अनुमति के किये गए नव निर्माण कार्य को हटाने की बात कही। टीम ने बिना अनुमति के मस्जिद में निर्माण कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मस्जिद के निकट स्थित पुराने कुएं की भी जांच चल रही है। लेखपाल एनुल हसन का कहना है कि सरकारी अभिलेखों में कुआं नहीं है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी। बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। वहां पर किये गए निर्माण को मस्जिद के जिम्मेदार लोगों को हटाने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed