{"_id":"62ec0ac933d3e672044ef9f9","slug":"after-har-har-shambhu-farmani-naaz-sang-hare-krishna-hare-krishna-muzaffarnagar-news-mrt5998579190","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर हर शंभू’ के बाद फरमानी नाज ने गाया ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर हर शंभू’ के बाद फरमानी नाज ने गाया ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन
अपने भाई फरमान के साथ फरमानी नाज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आई यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज ने अब ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ नाम से भजन रिकॉर्ड किया है। जल्द ही अपने यू-ट्यूब चैनल पर यह भजन रिलीज किया जाएगा।
रतनपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से नई पहचान बनाई है। यू-ट्यूब पर फरमानी की आवाज को खूब पसंद किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर फरमानी नाज को विरोध झेलना पड़ा। उलमा ने उनके इस तरह गाने पर सवाल उठाया था। इस पर फरमानी का कहना था कि वह सिर्फ एक कलाकार है। गायिका फरमानी नाज और उनके भाई फरमान नाज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अब वह हरे कृष्णा हरे कृष्णा भजन रिलीज करेंगे। गाने को रिकॉर्ड कर लिया गया है। संभवत: यह भजन शुक्रवार को रिलीज हो सकता है।
मदीने पर भी गाई नज्म
गायक फरमान नाज ने बताया कि दो नज्म भी जल्द रिलीज होंगी। इनमें शहर ए मदीना और अन्य एक नज्म शामिल है।
फरमानी के नाम से कर दिया फर्जी ट्वीट
दो दिन पहले फरमानी नाज के नाम से धर्म को लेकर टिप्पणी करते हुए फर्जी ट्वीट जारी कर दिया गया। इसका बुधवार को खुद फरमानी नाज ने वीडियो जारी कर खंडन किया था।