फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After Haiderpur, nine more wetlands will be built in the district.

Muzaffarnagar News: हैदरपुर के बाद जिले में और बनेंगे 9 वेटलैंड

Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
After Haiderpur, nine more wetlands will be built in the district.
मुजफ्फरनगर। हैदरपुर वेटलैंड के बाद जिले में अब नौ नए वेटलैंड बनने जा रहे हैं। इसके लिए वन विभाग अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। एक वेटलैंंड सदर व आठ वेटलैंड जानसठ तहसील क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इन क्षेत्रों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वह विभाग ने शासन के मैनेजिंग गंगा फ्लड प्लान वेटलैंड उत्तर प्रदेश के तहत कार्रवाई को शुरू किया है। इन सभी वेटलैंड को अधिसूचित कराने के लिए बकायदा बैठक का आयोजन भी किया गया। इस कार्य के लिए बनाई जिला स्तरीय आद्र भूमि समिति ने बैठक में सभी 9 वेटलैंड का प्रस्ताव तैयार कराया, जिसे शासन के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य आद्र भूमि प्राधिकरण लखनऊ को भेजा गया है। वेटलैंड का क्षेत्र नदी व गंगा के किनारे से दस किलोमीटर तक का रहेगा।
विज्ञापन

यह है उद्देश्य : इस परियोजना का उद्देश्य गंगा की बाढ़ भूमि में स्थित आद्र भूमियों की पर्यावरणीय, जैव विविधता एवं जल संरक्षण संबंधी क्षमता को सुदृढ़ करना है, जिससे इन क्षेत्रों की पारिस्थितिकीय स्थिरता बनाई रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जल स्तर में भी सुधार हो। इसके अलावा वेटलैंड भूमि पर अतिक्रमण को रोकना और वेटलैंड और उसके जलीय जीवों का संरक्षण करना भी उद्देश्य है। इन आद्र भूमि का डिजीटल लाइजेशन भी किया जाएगा। वहीं, डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि जिले में नौ नए वेटलैंड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इनमें से सात को सेंचुरी क्षेत्र में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed