फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After a year and a half, the school returned to its glory

डेढ वर्ष बाद स्कूलों में रौनक लौटी

Wed, 01 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
After a year and a half, the school returned to its glory
खतौली कस्बे में स्थित विद्यालय में कक्षाओं में बैठे विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डेढ़ साल बाद स्कूलों में रौनक लौटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ साल बाद प्राइमरी स्कूलों में रौनक लौटी है। परिषदीय विद्यालयों, पब्लिक स्कूलों में शासन के आदेश पर बुधवार से कक्षा एक से लेकर पांच तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन किया गया।
कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने मार्च 2020 में सभी स्कूल बंद कर दिए थे। इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर के चलते स्कूल नहीं खुले थे। अब डेढ़ साल बाद शासन के आदेश पर बुधवार से सभी कक्षा एक से लेकर पांच तक स्कूल खुल गए। महावीर चौक स्थित आदर्श विद्यालय में बच्चे पढ़ाई करते मिले। शिक्षिका तृप्ति नौटियाल ने बताया कि पहले दिन बच्चों की संख्या पंद्रह ही रही है।
विज्ञापन

बीएसए मायाराम ने बताया कि जनपद में सभी स्कूल खुल गए है। 951 विद्यालयों में पांच तक एक लाख 13 हजार 442 बच्चे पंजीकृत है। बुधवार को 32 हजार 531 बच्चे स्कूल में आए हैं। स्कूल में 29 प्रतिशत बच्चे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय खुलने पर बच्चे में खुशी की लहर
खतौली। बुधवार सुबह कुछ बच्चे अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे तो कुछ बच्चे विद्यालय द्वारा संचालित वाहनों से पहुंचे। विद्यालय के गेट पर बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। कक्षाओं में भी कोविड़-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को दूर-दूर बढ़ाया गया। एक अरसे बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों ने अपने मित्रों, सहपाठियों से बातचीत करते हुए खुशी का इजहार किया। कक्षा पांच के बच्चे आशा, जयश्री, दिशा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि काफी समय बाद विद्यालय की ड्रेस पहना बहुत ही अच्छा लग रहा है।
पुरकाजी में कम पहुंचे बच्चे
पुरकाजी। बुधवार को खुले स्कूलों में छात्र कम संख्या में पहुंचे। इस दौरान जो बच्चे स्कूल पहुंचे उन बच्चों में स्कूल आने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। तुग़लकपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने बताया कि कुल 200 पंजीकृत छात्रों में 102 छात्र स्कूल आए। गांव हरेंटी स्कूल के अध्यापक उमेश त्यागी ने बताया कि 65 में से 35 छात्र स्कूल आए। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि 221 बच्चे स्कूल आए।

पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया
शाहपुर। कक्षा एक से लेकर पांच तक के विद्यालयों में पहले दिन छात्रों की उपस्थिति कम रही। स्कूल पहुंचे बच्चों का मंगल तिलक कर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अध्यापकों द्वारा उन पर पुष्प वर्षा की गई। उधर, भोपा में बीईओ अधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय भोपा व कासमुपरा को शिक्षिकाओं ने रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया। बच्चों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके अलावा युुसुफपुर, बेेेलङा, यूसुफपुर, अथाई, बरूकी, गादला, रसूलपुर, नन्हेडा, कसौली, मोरना, आदि के स्कूलों में भी बच्चों का स्वागत किया गया।

खतौली कालिज में आयेजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।

खतौली कालिज में आयेजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग करते अध्यापक ।

शाहपुर में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग करते अध्यापक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में स्कूल से वापस जाते विद्यार्थी।

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में स्कूल से वापस जाते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के महावीर चौक स्थित आर्दश प्राथमिक विद्यालय में प्रथम दिन स्कूल पहचें विद्यार्थी को हाथ सेन?

नगर के महावीर चौक स्थित आर्दश प्राथमिक विद्यालय में प्रथम दिन स्कूल पहचें विद्यार्थी को हाथ सेन?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के महावीर चौक स्थित आर्दश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पढते विद्यार्थी।

नगर के महावीर चौक स्थित आर्दश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पढते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed