{"_id":"634075322deb4004d3494385","slug":"after-17-4-mm-of-rain-the-temperature-dropped-by-2-1-degrees-muzaffarnagar-news-mrt608616438","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.4 मिमी बारिश के बाद 2.1 डिग्री तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.4 मिमी बारिश के बाद 2.1 डिग्री तापमान गिरा
विज्ञापन
सुबह बारिश में छाता लेकर गंतव्य का जाती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मौसम ने फिर करवट बदल ली है। जिले में रुक-रुककर बरसात होती रही। देर शाम तक 17.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री लुढ़क गया है।
जिले में बृहस्पतिवार रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया था। कई जगह तेज बारिश हुई तो कई जगह बूंदाबांदी चलती रही। सुबह करीब पांच बजे तेज बरसात हुई। जानसठ, खतौली, पुरकाजी और मीरापुर समेत अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने कई दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
----------------------
इनसेट
गलियों में जलभराव और कीचड़
बारिश के कारण शहर और देहात क्षेत्र में गलियों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई। साकेत, जनकपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
----------------------
इनसेट
धान की कटाई और कोल्हू संचालन बंद
बारिश के कारण धान की कटाई का कार्य प्रभावित हो गया है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोल्हू का संचालन शुरू हो गया था, वह भी बंद हो गया है। अधिक बारिश हुई तो सब्जी के किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।