फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates sent a letter in support of the farmers' movement

6 फरवरी के चक्काजाम को सफल बनाने में जुटे किसान संगठन

Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocates sent a letter in support of the farmers' movement
सापला बकाल गांव में किसानों की बैठक में 6 फरवरी के चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान करते पश्चिम प्र - फोटो : DEVBAND
छह को चक्का जाम सफल बनाने में जुटे किसान संगठन
विज्ञापन

देवबंद। कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को भाकियू (टिकैत) देवबंद-मंगलौर रोड पुलिस चौकी के पास और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा किसान जामिया तिब्बिया कॉलेज पर चक्काजाम करेंगे। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन मानकी मंदिर पर महापंचायत करेगी।
बृहस्पतिवार को भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में मकबरा, दिवालहेड़ी, बीबीपुर, मानकी, हाशिमपुरा, तलहेड़ी खुर्द, बाबूपुर नगली और कुरलकी आदि गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से चक्का जाम में शामिल होने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक मंगलौर चौकी स्थित स्टेट हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष चौधरी सतार अहमद, सोनू धीमान, वरूण त्यागी, सुनील कुमार, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

सांपला वक्काल में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार को तीनों काले कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को सुबह 11 बजे जामिया तिब्बिया कॉलेज के पास स्टेट हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। अध्यक्षता मोहम्मद जाहिद व संचालन प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मानकी मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि किसान महापंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में आवाज बुलंद किया जाएगा। इस दौरान मांगों संबंधी ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed