फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates boycott Tehsildar court

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार किया

Thu, 17 Oct 2019 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Advocates boycott Tehsildar court
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार किया
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में तहसीलदार अमित कुमार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ आए दिन किए जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर बृहस्पतिवार को आक्रोश व्याप्त हो गया। अधिवक्ता बार संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व सचिव ज्ञानचंद सैनी से मिले। अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व सचिव से तहसीलदार द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। बार संघ अध्यक्ष व सचिव ने अधिवक्ताओं की बैठक बुलाकर तहसीलदार के द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की जानकारी ली तथा तहसीलदार की कोर्ट के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि तहसीलदार के द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार की शिकायत को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। जब तक जिलाधिकारी से वार्ता नहीं होगी, तब तक कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। दीपेश गुप्ता, अरुण गर्ग, सोनी गुर्जर, वेद प्रकाश, अर्जुन कुमार, जितेंद्र, संजय, योगेश भेटवाल, अजादार जैदी, पोदी सिंह कश्यप, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed