फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates angry over rising crime

वकीलों के खिलाफ अपराधों पर उबले अधिवक्ता

Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates angry over rising crime
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देते सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ते अपराधों पर अधिवक्ताओं में गुस्सा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न स्थानों पर वकीलों के खिलाफ हो रहे अपराधों और उत्पीड़न को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का आह्वान किया था। इसी के चलते बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया, जिसमें जिला बार संघ व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शामिल रहे। सिविल बार अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता व महासचिव सतेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लखनऊ में शिशिर त्रिपाठी और इलाहाबाद में सनाउल्ला खां की हत्या पर रोष जताया। दोनों हत्याओं के आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, न्यायिक परिसरों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाकर लागू कराने और सूबे के सभी न्यायालयों की चारदीवारी कराने की भी मांग की गई। पूर्व महासचिव बिजेंद्र कुमार मलिक, अशोक कुमार, आदेश कुमार, रामवीर सिंह, राज सिंह रावत, प्रवीण खोखर, सतेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार, हरवीर सिंह, सोहनलाल, राकेश कुमार, नीरज ऐरन और आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed