{"_id":"60217d528ebc3e74a5421d9b","slug":"advocate-dies-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt524406746","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक पर डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्कूटी दो डीसीएम के बीच फंस गई। जिला अस्पताल से अधिवक्ता को मेरठ रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अधिवक्ता अंकित (33) सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे स्कूटी से मेरठ रोड पर वहलना की ओर जा रहे थे। वहलना चौक के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी आगे चल रही एक ओर डीसीएम में जा घुसी। दोनों डीसीएम के बीच फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अधिवक्ता अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।