{"_id":"61cb592b21956e08a83cb025","slug":"adulterated-liquor-worth-thirty-lakhs-recovered-12-smugglers-caught-muzaffarnagar-news-mrt571138634","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लाख की अपमिश्रित शराब बरामद, 12 तस्कर पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस लाख की अपमिश्रित शराब बरामद, 12 तस्कर पकडे़
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान मौजूद अपमिश्रित शराब बनाने के आरोपी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस लाख की अपमिश्रित शराब बरामद, 12 तस्कर पकडे़
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने खतौली के मोहल्ला यमुना विहार में चुनाव में खपाने के लिए बनाई जा रही करीब तीस लाख की अपमिश्रित शराब, नौ वाहन बरामद कर 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यदि यह शराब बाजार में बेच दी जाती तो एक करोड़ बीस लाख रुपये के राजस्व की हानि होती। शराब को उप्र व उत्तराखंड में बेचा जाना था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली रेपर, होलोग्राम व बोतलों के ढक्कन और अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी, कि स्वाट टीम व खतौली पुलिस ने कार्रवाई कर अपमिश्रित शराब के साथ 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तराखंड व यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बेचने के लिए अपमिश्रित शराब तैयार करने में लगा था। लेकिन इन शराब तस्करों को पहले ही पकड़ लिया गया। इनका सरगना गांव रुहासा दौराला मेरठ निवासी नरेश कर्णवाल पुत्र राम स्वरूप है। उसने अपने साथियों की मदद से भारी मात्रा में शराब बनाकर एकत्र की थी।
पुलिस ने मौके से तीस लाख कीमत की अपमिश्रित शराब बरामद की है। यह शराब जल्द बेची जानी थी। मौके से विभिन्न मार्का के एक लाख ढक्कन, एक लाख अठावन हजार रेपर, बारह सौ यूके होलोग्राम, डेढ़ हजार खाली पव्वे, पानी की टंकी, गत्ते की पेटियां व दो कार, सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह गिरोह काफी समय से इस धंधे में जुड़ा है। गिरोह का एक सदस्य फजलपुर बिनौली बागपत निवासी सोमपाल पुत्र स्व. इलम चंद सेवानिवृत्त सैनिक है। मुकदमा दर्ज कर सभी एक दर्जन शराब तस्करों पर चालान कर दिया गया है।