फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adolescent mental patient gave birth to a child

दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी ने पुत्र को जन्म दिया

Sat, 26 Oct 2019 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Adolescent mental patient gave birth to a child
दुष्कर्म की शिकार मानसिक रोगी किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मानसिक रोगी है वो। उम्र नादान है और दुनियादारी की चालाकियों से अनजान रही। शिकार हो गई थी दरिंदगी की, जो उसके साथ की थी गांव के ही वृद्ध ने। दुष्कर्मी का पाप उसके पेट में पलता रहा और अब उसने बच्चे को जन्म दिया है। गांव में इस मामले की चर्चा है और दुष्कर्म के आरोपी को लानत दे रहे हैं।
यह कहानी है जानसठ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मानसिक रोगी किशोरी की, जिसके साथ गांव के ही वृद्ध ने दुष्कर्म किया था। किशोरी का जब पेट फूलने लगा था, तो परिवार के लोगों ने डाक्टर के पास ले जाकर जांच कराई थी। उसी में पता चला था कि वह सात माह की गर्भवती है। मामले में गांव के ही रहने वाले आरोपी वृद्ध राजपाल सैनी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। उधर, पीड़िता के पेट में गर्भ पलता रहा और शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया। मामले की गांव में चर्चा बनी हुई है, तो तमाम सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

मनोरोगी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल मेें बंद
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के गांव में वृद्ध ने मनोरोगी किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की परवरिश कौन करेगा
भ्रूण हत्या के डर से परिजनों ने परिजनों ने किशोरी का गर्भपात नहीं कराया। पीड़िता किशोरी के बच्चा पैदा हो जाने पर सबसे बड़ी समस्या यह कि इस बच्चे की अब परवरिश कौन करेगा। इस संबंध में परिवार के लोगों ने कुछ बताने से इंकार कर दिया है। अस्पताल में शिशु जन्म होने पर परिवार के लोग जच्चा व बच्चा को अपने घर ले गए हैं।

-क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
जानसठ कोतवाली के इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मनोरोगी किशोरी से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed