फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADO Panchayat accused of molestation

एडीओ पंचायत पर छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat accused of molestation
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। खंड विकास कार्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत पर एक महिला ने दुर्व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ व गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास करने के आरोप लगाए। महिला ने सीओ को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका ने सीओ विनय गौतम को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय पर वह शौचालय के फार्म संबंधी पूछताछ के लिए गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद कार्यवाहक एडीओ पंचायत ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और महिला को धक्का देकर अपनी कार में बैठाने का भी प्रयास किया। महिला ने किसी प्रकार भाग कर वहां से अपनी जान बचाई। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त एडीओ पंचायत ड्यूटी के समय में वहां बैठे हुए सिगरेट पीते रहते हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत संजीव कुमार का कहना है कि महिला के लगाए आरोप झूठे है। वह अपने घर मे शौचालय बनवाने के लिए दबाव बना रही है। सीओ विनय गौतम ने कहा कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed