फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission on open merit in degree colleges today

Muzaffarnagar News: डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट पर प्रवेश आज

Tue, 08 Aug 2023 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Admission on open merit in degree colleges today
-मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों ने चस्पा की ओपन मेरिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ओपन मेरिट भी जारी कर दी है। ओपन मेरिट लिस्ट के आधार पर बुधवार को दाखिले होंगे।

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि विज्ञान में सामान्य की सूची 73.6, ओबीसी की 71.8 और एससी की 45.6 प्रतिशत पर लगी है। बीएससी बायो में सामान्य की 52.4 और ओबीसी की 50.4 प्रतिशत पर सूची लगी। गणित में सामान्य की 40.8 और बीकॉम सामान्य में 40.4 प्रतिशत पर सूची लगी। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए सामान्य में 61, ओबीसी में 59.6 और एससी में 61 प्रतिशत पर मेरिट लगी। बीकॉम सामान्य में 77.6 और एससी में 42.6 प्रतिशत पर मेरिट लगी। बायो सामान्य में 70.4, ओबीसी में 68.4 और एससी में 62.2 प्रतिशत पर मेरिट लगाई गई।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में बीए सामान्य में 66, ओबीसी में 58.2 और एससी में 58.83 प्रतिशत पर मेरिट लगी। बायो सामान्य में 98.4, ओबीसी में 63.2 और एससी में 44.2 प्रतिशत पर मेरिट लगाई गई। इसके अलावा गणित सामान्य में 48.2 प्रतिशत पर मेरिट लगी है। बता दें कि ओपन मेरिट के आधार पर बुधवार को दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed