फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration kept shutting eyes, Union minister caught illegal factory

आंखे बंद किए रहा प्रशासन, केंद्रीय मंत्री ने पकड़वाई अवैध फैक्टरी

Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Administration kept shutting eyes, Union minister caught illegal factory
मुजफ्फरनगर में इंगट फैक्टरी में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित एल्युमीनियम के इंगट बनाने की फैक्टरी को सील कर दिया गया है। इस फैक्टरी से जहरीला धुआं निकल रहा था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के निर्देश के बाद कार्रवाई की। केंद्रीय मंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, काला धुआं उठता देख फैक्टरी में पहुंच गए। जांच शुरू हुई तो अवैैध संचालन का खेल खुला।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग और वाणिज्यकर की अनदेखी के कारण कुछ अवैध फैक्टरी भी चल रही है। संधावली और सहावली के बीच राना पब्लिक स्कूल के पास एक ऐसी ही फैक्टरी सील की गई है। सुबह के भ्रमण के समय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने देखा कि फैक्टरी से जहरीला धुआं निकल रहा है। आम आदमी को इस प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत होती है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई को मौके पर बुलाया गया तो पता लगा कि फैक्टरी ही अवैध है। फैक्टरी में न लाइसेंस है और न ही प्रदूषण रोकने के उपाय। एल्युमीनियम का इंगट बनाने का कार्य निरंतर चल रहा था। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जांच में फैक्टरी पूरी तरह अवैध मिली है। फैक्टरी को सील कर दिया गया है। उधर, सवाल यह है कि अब तक फैक्टरी को लेकर लापरवाही क्यों की जा रही थी। जिले की आबोहवा पहले ही खराब चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed