फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adidas company's fake clothes were being sold in Sadar Bazar

सदर बाजार में बिक रहे थे एडिडास कंपनी के नकली कपडे़

Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Adidas company's fake clothes were being sold in Sadar Bazar
नगर में कपड़ों की दुकानों पर जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एडिडास कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से सदर बाजार में करीब 12 लाख रुपये के नकली रेडिमेड कपड़े बरामद किए। इस कार्रवाई से व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने टीम को घेर लिया। कुछ देर हंगामा भी हुआ। काफी देर की जद्दोजहद के बाद टीम पुलिस की मदद से माल जब्त कर थाने ले आई। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एडिडास गारमेंट कंपनी के बिक्री अधिकारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने सीओ सिटी कुलदीप सिंह के आदेश वाला एक पत्र थाना पुलिस को दिया। बताया कि सदर बाजार में राजधानी गारमेंट की दुकान पर उनकी कंपनी के नकली ब्रांड वाले कपड़े बेचे जा रहे है। इसके बाद थाना पुलिस की मदद से सदर बाजार में दोनों टीमों ने छापा मारा और लगभग बारह लाख के लोवर, टी शर्ट और जैकेट बरामद की। इस कार्रवाई को देखकर आसपास के दर्जनों व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा किया। पुलिस टीम को माल कब्जे में लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी टीम काफी जद्दोजहद के बाद माल को पुलिस की मदद से बमुश्किल थाने लेकर आई। यहां भी व्यापारियों ने पहुंच कर मामला निबटाने के प्रयास किए। कंपनी के बिक्री अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 12 लाख का माल बरामद हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed