फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adharshila Cultural Arts Forum

प्रतिभा सम्मान समारोह में बेटियों को सम्मानित किया

Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Adharshila Cultural Arts Forum
खतौली में ठाकुर द्वारा में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते समाजसेवी। - फोटो : KHATAULI
प्रतिभा सम्मान समारोह में बेटियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

खतौली। आधारशिला सांस्कृतिक कला मंच की ओर से ठाकुर द्वारा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश भाटी ने कहा कि बेटियों को पढ़ाकर उच्च पदों तक पहुंचाएं। बेटियां किसी भी मायने में कम नहीं है। बेटे और बेटी में भेदभाव छोड़कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करें। मंच का संचालन करते हुए सत्येंद्र पाल ने कहा कि महिला सशक्त होगी, तो देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा है कि वे बालिकाओं को शिक्षा दिलाने के लिए आगे बढ़ कर काम करें। इस मौके पर देवी मंदिर स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पिकेट इंटर कालेज की छात्राओं के अलावा नटराज म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कृति श्रीवास्तव ने बेटियों के सम्मान में सुंदर गीत प्रस्तुत किया। संस्था के पदाधिकारी वसीम अहमद, नसरीन अहमद, समरीन अल्वी अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष वीरेंद्र पांचाल, काजी नबील अहमद, सुशील विश्वकर्मा, नरेश पालीवाल, महशर मलिक, इश्तियाक अहमद, डॉक्टर अंकुर शर्मा, संजय वर्मा, सलीम मास्टर, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, डॉक्टर हबीब, गुरुदत्त अरोरा, हाजी वसीम, डा.ॅ शशिकांत, अंकुर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर अथर एवं गुरविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed