फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Additional sugarcane speculative calendar released for two mills

दो मिलों के लिए अतिरिक्त गन्ना सट्टा कैलेंडर जारी

Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Additional sugarcane speculative calendar released for two mills
दो मिलों के लिए अतिरिक्त गन्ना सट्टा कैलेंडर जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ने की अतिरिक्त पैदावार को देखते हुए डिमांड करने वाले तितावी और भैसाना चीनी मिल के 28 हजार किसानों को अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर जारी हो गया है। इन दोनों चीन मिलों में किसान 18.75 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना डालेंगे।
अतिरिक्त गन्ने को लेकर पर्चियों की कमी का मामला अमर उजाला ने 16 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिले में गन्ने की बंपर पैदावार के चलते 33 प्रतिशत किसानों ने अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर की मांग की थी। सबसे ज्यादा डिमांड तितावी क्षेत्र के किसानों की थी। गन्ना विभाग ने फिलहाल दो चीनी मिलों तितावी और भैसाना को अतिरिक्त गन्ना दिया है। 50 लाख क्विंटल गन्ने के लिए प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। यह गन्ना खतौली, मंसूरपुर, टिकौला, खाईखेड़ी और रोहाना में समायोजित होना है। तितावी के निर्धारित कोटे में अंतर को देखते हुए उसमें 11.75 लाख क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है और भैसाना के कोटे में सात लाख क्विंटल गन्ना बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने बताया कि अतिरिक्त गन्ना सट्टा कैलेंडर जारी हो गया है। अतिरिक्त कैलेंडर में स्पष्ट हो गया है कि किसान को कितनी पर्ची बढ़कर मिलेंगी। उन्होंने बताया तितावी क्षेत्र के 19 हजार किसानों का अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर जारी हुआ है। इसी तरह भैसाना के नौ हजार किसानों को अतिरिक्त कैलेंडर जारी किया गया। 50 लाख क्विंटल का आदेश भी एक सप्ताह के अंदर ही आ जाएगा। इसका भी किसानों की डिमांड के हिसाब से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed