{"_id":"62c1cd354493334d16474654","slug":"additional-roadways-buses-will-run-for-kanwariyas-muzaffarnagar-news-mrt595463817","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रियों की सुविधा को चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रियों की सुविधा को चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरिद्वार भेजने को होंगी कुछ रूट की बसें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज विभाग अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। शहर से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी । इसके लिए देेहात के मार्गों से बसें हटाई जा सकती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
सावन माह में लाखों शिव भक्त कांवड़ियां मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए निकलते है। काफी कांवड़ियों तो अपने वाहनों से हरिद्वार की यात्रा करते है, लेकिन इसके बाद भी कई लाख कांवड़ियां प्राइवेट व रोडवेज बसों में यात्रा करते है। इन कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने के रोडवेज विभाग हर साल बसें लगाता है। इस साल भी बसों को हरिद्वार मार्ग पर लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
बसों की व्यवस्था को माइक्रोप्लान
शहर से उत्तराखंड जाने वाली यूं तो काफी रोडवेज की बसें है, लेकिन हरिद्वार जाने वाली कितनी बसें है और कितनी बसों की अतिरिक्त तौर पर व्यवस्था करनी होगी, इसके लिए इसके लिए अधिकारियों द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस रूट की बस हो सकती है बंद
जिस समय कांवड़ यात्रा जोरों पर होगी और रास्ते बंद किए जाएंगे उस समय शहर से विभिन्न स्थानों शामली, गोयला, बड़ौत, सिसौली, फुगाना, कांधला जाने वाली बसों को कांवड़ यात्रा पूरी होने के लिए बंद किया जा सकता है। इन बसों से होने वाली यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर विचार किया जा रहा है।
वर्जन.......
शिव भक्त कांवड़ियों को हरिद्वार सकुशल पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ रूट की बसें बंद होने कुछ यात्रियों को परेशानी होगी तो उसके लिए भी सोच विचार किया जा रहा है -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग मुजफ्फरनगर।