फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Actor Nawazuddin Siddiqui and his wife Alia Siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़, आलिया को भेजा नोटिस

Thu, 16 Jul 2020 06:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Actor Nawazuddin Siddiqui and his wife Alia Siddiqui
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी भाभी सबा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दकी के बीच चल रहे विवाद में एक और मोड़ आ गया है। नवाजुद्दीन के छोटे भाई की पत्नी सबा सिद्दकी ने आलिया सिद्दकी को अपने वकील के माध्यम से ई-मेल से नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आलिया ने मिथ्या आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि खराब की है। मीडिया में छाने के लिए वह गलत बयानी कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले आलिया सिद्दीकी ने सात मई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नोटिस भेजा था। अब उनके छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सबा सिद्दीकी ने अपनी जेठानी (नवाजुद्दीन की पत्नी) अंजना पांडेय उर्फ जैनब सिद्दीकी उर्फ आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजली किशोर पांडेय निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई, महाराष्ट्र को अपने वकील के माध्यम से नोटिस दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी जेठानी ने उसकी ससुराल के सभी सदस्यों व महिलाओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया है। वह परिवार की महिलाओं को परिवार के पुरुषों के खिलाफ भड़काने का काम करती है और उन्हें महिलाओं का शारीरिक शोषण करने वाला व औरतों की इज्जत न करने वाला बताती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला ने खुलासा किया तो टूटी अफसरों की नींद, लखनऊ तक पहुंचा मामला, खाकी की भी खुलेगी पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


सबा का कहना है कि उनके जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनेता है। देश विदेश में उनकी शोहरत है। मीडिया में छाने के लिए आलिया ने गलत बयान बाजी की है, जिसके कारण उसकी व उसके परिवार की छवि धूमिल हुई है। नोटिस में लिखा गया है कि 15 दिन के अंदर लिखित व मौखिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया पर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगे वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि आलिया के नोटिस का जवाब 19 मई को दे दिया है।

बुढ़ाना में आए हुए हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय बुढ़ाना में अपने पैतृक आवास पर रह रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण वह अभी मुंबई जाने से बच रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed