फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: CCTV cameras to be installed at Sotiganj for prevent crime in Meerut

अमर उजाला ने खुलासा किया तो टूटी अफसरों की नींद, लखनऊ तक पहुंचा मामला, खाकी की भी खुलेगी पोल

Thu, 16 Jul 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jul 2020 01:15 PM IST
सार

  • भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की
  • सोतीगंज में 40 सीसीटीवी कैमरे लग गए, अभी 120 और लगेंगे
  • सभी दुकानों पर रखवाए रजिस्टर, रोजाना का देना होगा ब्योरा

विज्ञापन
UP News: CCTV cameras to be installed at Sotiganj for prevent crime in Meerut
पुलिस ने सोतीगंज में लगवाए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वाहन चोर, कबाड़ी और पुलिस की तिकड़ी का अमर उजाला द्वारा खुलासा करते ही अफसरों की नींद टूट गई है। दावा किया गया है कि सोतीगंज अब तीसरी आंख के पहरे में होगा। बुधवार को पुलिस ने सोतीगंज में 40 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। अभी 120 कैमरे और लगेंगे। सभी दुकानों पर रजिस्टर भी रखवा दिए हैं। कबाड़ी दिन भर के सामान का लेखाजोखा रखेंगे। 

विज्ञापन


सोतीगंज में आम लोगों के साथ ही अधिकारियों की चोरी हुई लग्जरी गाड़ियां भी कट रही हैं। वाहन चोरों का यहां के कबाड़ियों से गहरा नाता है। कुछ पुलिसकर्मी अपना हिस्सा लेते हैं। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी फॉर्च्यूनर का सौदा सोतीगंज के कबाड़ी और दो पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया था। इसके अलावा मेरठ के एक अधिकारी के रिश्तेदार की इनोवा सोतीगंज में काट दी गई। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया। तीन दिन तक पुलिस खामोश रही और अधिकारी भी चुप्पी साधे रहे। हापुड़ पुलिस ने फॉर्च्यूनर बरामद की तो मेरठ पुलिस की किरकिरी हो गई। 
विज्ञापन


रोजाना का देंगे ब्योरा
सोतीगंज में सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा दुकानों पर रजिस्टर रखवाए गए हैं। कबाड़ी इनमें दिन भर के खरीदे-बेचे सामान का ब्योरा लिखेंगे। कौन सी गाड़ी कहां से, कब आई, किससे ली, कितने में ली, नियमों का पालन हुआ है या नहीं, यह सब दर्ज करना होगा। थाना पुलिस रोजाना रजिस्टर चेक करेगी। एसएसपी इसकी निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला, जागी पुलिस 
सोतीगंज में लंबे समय से चोरी और लूट के वाहन काटे जा रहे हैं। यही नहीं जो वाहन नए होते हैं और यहां कट नहीं पाते उनकी सौदेबाजी भी करते हैं। कबाड़ियों का नेटवर्क देहात में भी फैल गया है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज में कार्रवाई की मांग की तो पुलिस जागी है। हालांकि पुलिस कितनी कार्रवाई करेगी, यह सब भी सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुख्यात बद्दो की तलाश जारी, पुलिस के निशाने पर मददगार, बेनामी संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

दागदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं 
सोतीगंज में सीसीटीवी कैमरे तो लगा दिए गए। लेकिन दागदार पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी सोतीगंज में चोरी के वाहन या तो कटवाते हैं या फिर चेचिस नंबर बदलवाकर दूसरे राज्य में वाहन बिकवा देते हैं। हापुड़ पुलिस फॉर्च्यूनर बरामद कर यह साबित कर चुकी है। लेकिन आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि एडीजी व आईजी ने पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटा ली। इस मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है। 
 
गददू समेत 18 कबाड़ी टारगेट पर
चोरी की लग्जरी गाड़ियों के सौदागर गद्दू समेत 18 कबाड़ी पुलिस के टारगेट पर हैं। सदर पुलिस ने दो कबाड़ियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा। इन कबाड़ियों का देहात में भी नेटवर्क फैला हुआ है। जहां पर चोरी और लूट की गाड़ियां काटी जाती हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, हापुड़ समेत कई जिलों में चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं। लेकिन वाहनों के पार्ट्स सोतीगंज में ही बेचे जाते हैं। इसका खुलासा सोतीगंज के दो कबाड़ियों ने कर दिया। 

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात सोतीगंज में अभियान चलाकर कबाड़ी सुबहान निवासी सोतीगंज को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर जानू उर्फ जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि अब उन्होंने चोरी के वाहन खरीदने बंद कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 800 ग्राम चरस बरामदगी में जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने सुरेश पहाड़ी को केले वाली कोठी सदर बाजार से गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों थाने के टॉप टेन अपराधी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed