फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken on the waste of water

पानी की बर्बादी नहीं रोकने पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the waste of water
जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभासदों से सहयोग देने की बात करते चेयर - फोटो : KHATAULI
पानी की बर्बादी नहीं रोकने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पानी की बर्बादी रोकने के लिए पहल शुरू की गई है। ओवरफ्लो होकर गिर रहे पानी को रोकने के लिए कस्बे के लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। ओवरफ्लो नहीं रोकने वाले कनेक्शनधारियों पर जुर्माना करने के बाद कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा कस्बे में पानी की टंकी से ओवरफ्लो होने के दौरान गिरने वाले पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत से पानी की सप्लाई खोलने के बाद कस्बे में पानी के कनेक्शनधारियों के घर पर टंकी से ओवरफ्लो होने से पानी की बर्बादी हो रही है। चेयरमैन ने बताया कि देश में पानी के संकट को देखते हुए पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। नगर पंचायत से कुछ कनेक्शनधारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। सभासदों की बैठक बुलाकर भी सभी वार्डों में पानी की टंकी से ओवरफ्लो के दौरान हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सहयोग मांगा गया है। उन्हें भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने वार्डों के लोगों को समझाएं और ओवरफ्लो द्वारा पानी की हो रही बर्बादी को रोकने में सहयोग दें। इस दौरान सभासद अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, अब्दुल्ला कुरैशी, शिवकुमार, रियासत, टीटू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed