{"_id":"60a55c3b8ebc3edca35a4339","slug":"action-will-be-taken-on-excess-recovery-in-covid-hospitals-muzaffarnagar-news-mrt539029813","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हॉस्पिटल का अब लूट की छूट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हॉस्पिटल का अब लूट की छूट नहीं
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। कोविड हॉस्पिटल में निर्धारित रकम से ज्यादा पैसा लिया गया तो सीधे कार्रवाई होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के चारो कोविड हास्पिटल के प्रबंधक और डॉक्टरों को सीधी चेतावनी दी है। वह इस संबंध में बैठक ले रहे थे।
जिला चिकित्सालय में शहर के चारों निजी कोविड हॉस्पिटल के संचालकों और चिकित्सकों की बैठक हुई। सीमओ डॉ. एमएस फौजदार ने कोविड संचालकों को शासन के आदेशों से अवगत कराया और बताया कि मनमानी वसूली पर शासन गंभीर है। पिछले कुछ दिनों से शिकायतें आ रही थी कि चिकित्सालयों में संचालकों एवं चिकित्सकों के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान मरीजों से लिया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बैठक में कहा कि कोविड हॉस्पिटल की दरें निर्धारित है। कोई भी निजी चिकित्सालय निर्धारित दरों से अतिरिक्त नर्सिंग केयर, मॉनिटरिंग, विजिट आदि के नाम पर अलग से अधिक शुल्क नहीं ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सालय के लिए निर्धारित शुल्क सभी सुविधाओं को शामिल करते हुए एक पैकेज है, इस पैकेज में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार प्रदान किए जाने के लिए बेड, भोजन तथा अन्य सुविधाएं जैसे नर्सिंग केयर, मॉनिटरिंग, इमेजिंग सहित अन्य आवश्यक जांचे, विजिट, कंसल्ट, चिकित्सक परीक्षण आदि की सुविधाएं सम्मिलित है। सीएमओ ने कहा कि शिकायतों के बाद ही जनपद के चारों निजी चिकित्सालयों ईवान हॉस्पिटल भोपा रोड, भारत हॉस्पिटल रुड़की रोड, हार्ट केयर इमरजेंसी सेंटर टाउन हॉल व डिवाइन हॉस्पिटल रुड़की रोड को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में एसीएमओ वीके सिंह, हार्ट केयर इमरजेंसी सेंटर से डॉ. एमएल गर्ग, भारत हॉस्पिटल से रविश आलम, डिवाइन हॉस्पिटल से डॉक्टर अतुल कुमार तथा तथा इवान हॉस्पिटल से मैनेजर ममता उपस्थित रहीं।