{"_id":"65ec46c9b9e8b9efff08ccec","slug":"action-will-be-taken-against-negligent-blo-tehsildar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-118365-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई : तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई : तहसीलदार
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने मतदान केंद्र पर सभी बीएलओ, ग्रामीणों को निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाएंगे। नामावली से मृतक वोट काटे जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मतदाता सूचियों में अंतिम परीक्षण को दो दिवसीय अभियान आरंभ हो गया है। तहसीलदार ने बताया कि निर्वाचन आयोग व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार शनिवार व रविवार को प्रात: 11 बजे से दो बजे तक सभी बीएलओ मतदाता सूची लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने आठ मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजदू मिले। उन्होंने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। मृत व बढ़े हुए वोट काटे जाएंगे। नए व छूटे हुए वोट बनाने के निर्देश दिए।