फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken against four including Chairperson and EO

चेयरपर्सन व ईओ समेत चार पर होगी कार्रवाई

Tue, 14 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against four including Chairperson and EO
प्रकाश चौक पर प्रतिमा के सौदंर्यकारण का निरीक्षण करती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेयरपर्सन और ईओ समेत चार के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर स्थित अहिल्या बाई चौक के कायाकल्प में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पालिका चेयरपर्सन व अधिकारी फंस गए हैं। डीएम ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, तत्कालीन संबद्ध ईओ ओम गिरि समेत चार लोगों के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। इस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सभासद राजीव शर्मा की अहिल्या बाई चौक के विकास कार्यों के संबंध में की गई शिकायत की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, आरईएस एवं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की कमेटी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार 29 जून 2016 को हुई बोर्ड बैठक में अहिल्या बाई होल्कर मूर्ति के विस्तारीकरण का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। इसके बाद 27 अक्तूबर 2016 की बैठक में चौक के सुंदरीकरण का प्रस्ताव हुआ, लेकिन इसका न तो टेंडर हुआ और न ही एस्टीमेट तैयार किया गया। पूर्व की बैठक में ठेकेदार दीपक अग्रवाल ने 7,74,200 रुपये का आरसीसी कार्य एवं प्रतिमा को पीछे हटाने का एस्टीमेट बनाया। कार्य आरसीसी के स्थान पर ब्रिक्स वर्क्स से कराया गया। राज्य वित्त से हुए इस कार्य का अनुमोदन चेयरपर्सन ने किया, लेकिन फोटो डीएम का लगाया गया। इसकी भी अनुमति नहीं दी गई। एस्टीमेट की तकनीकी स्वीकृति नहीं ली गई। कार्य की लागत 7,74,200 रुपये स्वीकृत थी, लेकिन जांच में पता लगा कि इसमें केवल 3,93,835 रुपये खर्च आता। यह वित्तीय अनियमितता है। 25 जून 2016 की बैठक के प्रस्ताव के अनुसार प्रतिमा के सुंदरीकरण का एस्टीमेट एवं ड्राइंग ठेकेदार दीपक अग्रवाल ने तैयार किया। जबकि चौक के सुंदरीकरण का एस्टीमेट प्राइवेट कंपनी ने बनाया। यह प्रक्रियात्मक अनियमितता है। जांच समिति चेयरपर्सन और ठेकेदार द्वारा दी गई आपत्ति से संतुष्ट नहीं हुई। एडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम सेल्वा कुमारी जे चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, तत्कालीन संबद्ध ईओ ओम गिरि (मूल तैनाती बुढ़ाना में), संबंधित सहायक अथवा अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति प्रमुख सचिव नगर विकास से की है। साथ ही ठेकेदार दीपक अग्रवाल को ब्लैक लिस्ट करने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को दिए हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी
मुजफ्फरनगर। डीएम के निर्देश पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने ठेकेदार दीपक अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अहिल्या बाई चौक के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितताओं के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर तैयार कर ली गई है। ईओ ने बताया कि निर्माण विभाग को ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अनियमितता नहीं, नियमानुसार हुआ काम: चेयरपर्सन
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है अहिल्या बाई चौक के विकास संबंधी कार्य में कोई अनियमितता नहीं हुई है। एक पैसे का भी भुगतान नहीं हुआ है। राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार काम कराए गए हैं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।

चेयरपर्सन का खेद जताते हुए वीडियो हुआ वायरल
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में सिटी मजिस्ट्रेट से हुई नोकझोंक की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का वीडियो वायरल हो गया है। 30 दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार निरीक्षण के लिए पालिका गए थे। वहां उनकी चेयरपर्सन से काफी नोकझोंक हुई थी। वीडियो में चेयरपर्सन कह रही हैं कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। वह इस पर खेद जताती हैं। उनका और अधिकारियों का शहर का विकास ही एकमात्र उद्देश्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार क्लीन एंड ग्रीन सिटी की अवधारणा को साकार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed