निर्माण कार्य का विरोध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो
मुजफ्फरनगर, रोहाना। चीनी मिल के पास रेलवे लाइन के बराबर में गांव बहेड़ी, बेगमपुर के श्मशान घाट है। ग्रामीणों द्वारा मिल प्रशासन से टीन शेड और बैठने के लिए निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। जिसके लिए ग्रामीणों के प्रस्ताव पर आईपीएल के एमडी द्वारा मिल प्रशासन को स्वीकृति दी गई थी। जिसके लिए ग्राम पंचायत बहेड़ी में मिल द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। मिल के द्वारा निर्माण कार्य में कुछ लोगों द्वारा विरोध कर कार्य रुकवा दिया गया। जिसके लिए बहेड़ी के योगेश त्यागी, अनिल त्यागी, प्रवेश त्यागी, अनुज त्यागी रविकांत, मांगेराम आदि ने जिलाधिकारी को मिलकर विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार, बहेड़ी प्रधान के पति चंद्र शेखर चेयरमैन ने बताया कि श्मशान घाट पर ग्रामीणों की सहायता के लिए तीन शेड का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा।