फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Acharya Abhay Dev's life was devoted to the country

Muzaffarnagar News: देश के लिए समर्पित रहा आचार्य अभय देव का जीवन

Sun, 02 Jul 2023 05:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Jul 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Acharya Abhay Dev's life was devoted to the country
- चरथावल में महान योगी और स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस पर यज्ञ और गोष्ठी संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। योगी आचार्य अभयदेव के जन्मदिवस पर वक्ताओं ने कहा कि आचार्य का समूचा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में उनकी योग विद्या से शहीद भगत सिंह प्रभावित हो गए थे।
कस्बे की आध्यात्मिक संस्था श्री अरविंद निकेतन आश्रम में विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आचार्य का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। रविवार को अनुयायियों ने यज्ञ में हिस्सा लेकर 101 आहुतियां दीं। उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ध्यान कक्ष में ध्यान लगाया। मुख्य अतिथि उद्योगपति नवीन त्यागी ने कहा कि आचार्य योग विद्या में निपुण थे। उनके हिंदी के भाषण सुन बापू भी सम्मोहित हो गए थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्यागी ने उनके जीवन पर एक कविता प्रस्तुत की। कहा कि आचार्य का जीवन नव पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। कमलेश त्यागी ने बताया कि वह सादगी और ईमानदारी से परिपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी रहे। आचार्य ने आजादी की लड़ाई में देश के युवाओं को तैयार किया। पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी, तेलूराम त्यागी, सीओ विनोद त्यागी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता और सुबोध त्यागी के संचालन में विवेक त्यागी, अरविंद त्यागी, मीरा, शक्ति देव, नरेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी, जसवीर त्यागी, मीरा देवी, नंद किशोर, आचार्य विनोद, अशोक कुमार, नरेंद्र त्यागी, अशोक और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed