फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused wanted in murder arrested after four years

चार साल बाद दबोचा हत्या में वांछित आरोपी

Sat, 15 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in murder arrested after four years
खतौली। पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले चार साल से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर विगत दस दिन पहले कुर्की नोटिस भी चस्पा किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि 18 अगस्त 2018 को गांव दाहौड़ में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर तेजवीर उर्फ बब्ली पर हमला किया था। जिसमें तेजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई उधमसिंह ने गांव के ही राजेंद्र सहित आठ लोगों पर 21 अगस्त 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस राजेंद्र की तलाश में थी। राजेंद्र पुलिस पकड़ से बाहर था। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ 82 के बाद 83 की कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को दाहौड़ मोड़ से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed