फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of throwing a woman from a moving car

विवाहिता को हाईवे पर फेंककर फरार हुए कार सवार

Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of throwing a woman from a moving car
चलती कार से महिला को फेंकने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे पर भोपा रोड स्थित बाईपास के निकट सड़क किनारे महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली। उपचार के दौरान महिला ने कुछ लोगों पर चलती कार से फेंकने का आरोप लगाया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी युवती का निकाह कुछ समय पूर्व सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। रविवार सुबह विवाहिता नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित भोपा बाईपास के निकट सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़ी मिली। सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी एसआई राजेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और महिला को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला ने कुछ लोगों पर चलती कार से उसे सड़क किनारे फेंककर भाग जाने की जानकारी दी। कार से महिला को फेंकने वाले कौन थे, इस संबंध में वह कुछ नहीं बता पाई। एसआई ने बताया कि महिला के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जो भी तहरीर परिजन देंगे, उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed