{"_id":"63a49ed2cebf8677c6750a81","slug":"accused-of-threatening-to-pour-acid-on-the-girl-case-filed-muzaffarnagar-news-mrt618790140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवती को तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवती को तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में बदरपुर दिल्ली निवासी महिला शीला शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें शीला शर्मा ने बताया कि उनकी बहू के परिजन नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में रहते है। उनकी बहू की बहन को नई मंडी के अलमासपुर निवासी राहुल परेशान कर रहा है। उसको मारने और तेजाब फेंकने की धमकी देता है। रिश्तेदारों की सूचना पर वह उनके यहां पहुंची और पूरे मामले की जानकारी करने के बाद आरोपी युवक राहुल के पिता से जाकर मिली। उन्हें पूरी बात बताई। उन्होंने भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन दिया। मगर, इसके बाद युवती के पास धमकी भरी कॉल की जाने लगी। तेजाब डालने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की गई थी। बताया गया कि आयोग के संज्ञान लेने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
किशोरी के अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। कूकडा निवासी एक किशोरी को विक्रांत, सुशांत व दो अन्य युवक अपहरण कर ले गए है। मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। कूकडा निवासी एक किशोरी को विक्रांत, सुशांत व दो अन्य युवक अपहरण कर ले गए है। मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।