{"_id":"5efe1ffd8ebc3e4325013414","slug":"accused-of-rape-threatening-to-kill-khatauli-news-mrt48931071","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खतौली। नेत्रहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर जाने से जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र देकर सुरक्षा के साथ-साथ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी आफिस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मई को उसका परिवार खेतों पर काम करने के लिए गया हुआ था। उसकी नेत्रहीन पुत्री घर पर अकेली थी, उसकी पुत्री को अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एक माह बाद जब किशोरी को पेट में पीड़ा हुई तो पूरे मामले की जानकारी लगी। पीड़ित परिजनों ने किशोरी का चिकित्सा परीक्षण कराकर युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनकी ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक मुकदमा दर्ज कराने पर जाने से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दुष्कर्म के युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ितों को खतौली थाने भेजा और पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार खतौली थाने पहुंचा और आप बीती बताई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।