फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of pressuring her husband to get an abortion

पति पर गर्भपात करवाने के दबाव का आरोप

Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressuring her husband to get an abortion
पति पर गर्भपात करवाने के दबाव का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जौला गांव की एक विवाहिता ने पति पर सात माह का गर्भपात करवाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका पति अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है।

बुधवार को जौला गांव की विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह 8 जनवरी 2020 को जौला निवासी अमजद के साथ हुआ था। निकाह में काफी दान दहेज दिया गया था। विवाहिता का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है। आरोप है कि उसका पति उसके गर्भपात करवाने का दबाव बना रहा है। साथ ही उसका पति अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करता है। गर्भपात न करवाने तथा दहेज में नकदी न लाने को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसे प्रताड़ित किया जाता है। सास व ससुर आदि भी पति का पक्ष लेते है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति गर्भपात करवाने के बाद उसे तलाक देने की धमकी भी दे रहा है। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद एसपी देहात नैपाल सिंह ने जांच करवाकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed