फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of physical abuse on the pretext of marriage

निकाह का झांसा देकर देह शोषण किया

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse on the pretext of marriage
निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

भोपा। निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई को युवती एक माह से पुलिस के चक्कर काट रही है। युवती ने न्याय नहीं मिलने पर भोजन भी त्याग दिया है।
मुजफ्फरनगर शहर के निकटवर्ती गांव निवासी पीड़िता एक माह से अपनी मां के साथ भोपा थाना आ रही है। उसका आरोप है कि छह माह पूर्व उसे उसी के रिश्तेदार युवक ने भोपा थाना क्षेत्र के गांव में शादी कार्यक्रम में बुलाया था। उसी दौरान उसे निकाह का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई के भय के चलते आरोपी ने एक बार फिर युवती को निकाह के झांसा में फंसा कर उसकी वीडियो क्लिप बना ली, जिसमें उससे कहलवाया कि उसका देह शोषण नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब आरोपी व उसके परिजन निकाह से इंकार करने लगे। पीड़िता व उसकी मां ने बताया कि वह एक माह से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। युवती का कहना है कि न्याय न मिलने के चलते अब उसने भोजन भी त्याग दिया है। वह मात्र पानी के सहारे ही जी रही है। पीड़िता फरियाद लेकर अपनी मां के साथ मंगलवार को भी थाना आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed