{"_id":"61c22184d5fb354e8b5bc582","slug":"accused-of-making-a-decision-by-taking-a-woman-hostage-muzaffarnagar-news-mrt5701219142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर फैसला कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली के गांव सठेडी में बंधक बनाई गई महिला को मुक्त कराई।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
महिला को बंधक बनाकर फैसला कराने का आरोप
विज्ञापन
खतौली। तहसील के गांव सठेड़ी में अनुसूचित जाति की महिला के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है कि मंगलवार को उनके समाज की महिला को जबरन प्रधान के यहां ले जाकर पुलिस की मौजूदगी में फैसला कराने का दबाव बनाया गया। अनुसूचित समाज के नेताओं ने गांव में पहुंचकर महिला को बंधन मुक्त कराते हुए प्रधानों की गिरफ्तारी की मांग की।
उत्तरप्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार और भारतीय वाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने बताया कि गांव सठेड़ी में नीरू वाल्मीकि शौचालय पर कार्यरत है। उससे प्रधान ने नौकरी स्थायी कराने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे, मानदेय भी नौ हजार रुपये के बजाय तीन हजार रुपये दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के लोगों ने मारपीट कर उससे गाली गलौच की थी। इसकी तहरीर रतनपुरी थाने में दी गई। मंगलवार को पूर्व व वर्तमान प्रधान के लोग नीरु को जबरन घर से ले गए और रतनपुरी पुलिस की मौजूदगी में महिला को बंधक बनाकर जबरन फैसले का प्रयास किया। मामले की सूचना पर दोनों नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे और पीड़िता को बंधन मुक्त करा खतौली ले आए। वाल्मीकि नेता सुधीर कुमार ने चेतावनी दी है कि दोनों प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।