फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of grabbing a woman's hair

महिला के बाल पकड़कर खींचने का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing a woman's hair
महिला के बाल पकड़कर खींचने का आरोप
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर भोकरहेड़ी निवासी युवक पर अपनी मां के बाल पकड़कर खींचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर महिला पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह उसकी मां गांव के ही जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। आरोप है कि भोकरहेड़ी निवासी एक युवक ने अकारण महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उनके बाल पकड़कर खींच लिए और इसी तरह खींचते हुए अपने बाग में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने फिर से महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, दूसरे पक्ष से बाग मालिक ने भी तहरीर देकर महिला पक्ष पर मामूली विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed