{"_id":"61afb208b210f7353b1399d7","slug":"accused-of-forcibly-taking-possession-of-exempted-land-muzaffarnagar-news-mrt5680660127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट की भूमि पर जबरन कब्जा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट की भूमि पर जबरन कब्जा कराने का आरोप
विज्ञापन
छूट की भूमि पर जबरन कब्जा कराने का आरोप
मुजफ्फरनगर, खतौली। मंसूरपुर गांव की कुछ महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को बताया कि गांव में उन्हें मिली छूट की भूमि पर जबरन लेखपाल दूसरे लोगों को कब्जा कराने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम ने लेखपाल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
एसडीएम कार्यालय पहुंची मंसूरपुर की महिला सावित्री, कर्मबीरी, गीता, आशा, कमला, सुनीता आदि ने कहा कि उनके परिजनों को 38 साल पहले छूट की भूमि मिली थी। उस भूमि पर वह गोबर आदि डालने का काम करते चले आ रहे है, लेकिन लेखपाल ने प्रधान से मिलकर उनकी छूट की भूमि पर दूसरे लोगों का कब्जा कराने की योजना बनाई हुई है। वह लोग मिलकर उनकी छूट की भूमि की रसीद काटकर दूसरे लोगों को देने का प्रयास कर रहे है। पीड़ितों ने एसडीएम जीत सिंह राय से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।