फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of attempting to take possession of mosque property

मस्जिद की संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Mon, 06 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to take possession of mosque property
एसडीएम के स्टेनो को पत्र सौंपते काजी मस्जिद कमेटी के लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मोहल्ला दीवान स्थित काजी मस्जिद की कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर मस्जिद की संपत्ति पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है, साथ ही उक्त जगह को खाली कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली अंजुम सिद्दीकी के नेतृत्व में पूर्व सभासद सैय्यद हारिस, अंसार मसूदी, कारी वामिक, सऊद अहमद, कमरुज्जमा कासमी, नजम सिद्दीकी, बब्बन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर के ही चार भाइयों ने मस्जिद की जगह पर जबरन कब्जा किया हुआ है। कई बार कहने के बाद भी वह जगह को खाली नहीं कर रहे हैं। जब उन्हें वहां पर किताबें रखने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने मस्जिद कमेटी के खिलाफ ही कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने जगह को खाली कराने की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह मस्जिद की दुकान में पुराने किराएदार हैं। दुकान में उनका सामान भी रखा हुआ है। कुछ लोग जबरन उनसे दुकान खाली कराना चाह रहे हैं। उन्होंने कब्जा और गाली गलौज के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed