फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accountants using the amount of PF deduction in other works

पीएफ कटौती की धनराशि को अन्य कार्यों में इस्तेमाल कर रहे लेखाकार

Wed, 14 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accountants using the amount of PF deduction in other works
देवबंद। नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों के वेतन से प्रति माह पीएफ की धनराशि की कटौती की जा रही है। आरोप है कि लेखाकार द्वारा उक्त धनराशि कर्मचारियों के पीएफ में जमा करने की बजाए उसे अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों की धनराशि उनके खातों में जमा करवाई जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को सातवें देय वेतन का एरियर का लंबित भुगतान शीघ्र कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय बकाया का भुगतान समय से कराने, कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराने, स्टेशनरी की पर्याप्त व्यवस्था कराने, जिन कर्मचारियों का जून माह में वेतन रोका गया उसका तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो महासंघ धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विकास चौधरी, महामंत्री अहमद गजाली, ऋषिपाल सिंह, मो. ताबिश, नीरज गोस्वामी, मो. आजम, प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed