{"_id":"5dfa72598ebc3e880833900b","slug":"accidents-can-happen-in-fog-muzaffarnagar-news-mrt459472595","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्ट्रीट लाईट है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्ट्रीट लाईट है खराब
विज्ञापन
शहर में कोर्ट रोड पर कोई भी खंबा और स्ट्रीट लाईट नहीं होने के कारण अंधेरे में डूबा पूरा मार्ग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोहरे में हो सकते हैं हादसे
मुजफ्फरनगर। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रात में और सुबह शीतलहर के साथ कोहरा भी पड़ रहा है। कोहरे में दृश्यता क्षमता होने से सड़क हादसे भी बढ़ जाते हैं। अमर उजाला ने रात्रि में भ्रमण कर ऐसे कई दुर्घटना प्वाइंट देखे, जहां पर स्ट्रीट लाइटें बंद थी। ऐसे में इन स्थानों पर कोहरे के चलते हादसों का अंदेशा बना हुआ है।
शहर कोतवाली के सामने ही अंधेरा
शहर भ्रमण के दौरान पाया कि शहर में रुड़की रोड पर शहर कोतवाली के सामने कट पर ही लगी स्ट्रीट लाइट बंद मिली। जबकि यहां पर भारी यातायात का डायवर्जन होता है। दुकानदार अरविंद अरोरा ने बताया कि लाइन करीब एक माह से बंद पड़ी है।
मेरठ रोड पर बंद मिली लाइटें
नगर में मीनाक्षी चौक से डीएम आवास की ओर चलने पर मेरठ रोड पर खालापार प्राइमरी स्कूल के सामने लगी स्ट्रीट लाइटें भी बंद मिली। जबकि यहां पर काफी यातायात रहता है। इसी रोड पर पंद्रह दिन पहले बाइक के पेड़ से टकरा जाने से खालापार निवासी युवक की मौत हो गई थी। यहां रहने वाले गुलजार ने बताया कि लाइन करीब दो माह से बंद है।
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक से महावीर चौक पर जाने वाले मुख्य आर्य समाज रोड पर गंगा कैनाल कालोनी के सामने कट और टी प्वाइंट पर भी स्ट्रील लाइटें बंद मिली। यहां पर प्रकाश चौक से गली में होकर आने वाला यातायात इसी कट पर आर्य समाज रोड पर आता है। कोहरे में यहां अंधेरा होने पर हादसे की आशंका ज्यादा है।
ओवरब्रिज पर भी लाइट बंद
महावीर चौक से प्रारंभ होने वाले जानसठ रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर भ्रमण किया तो वहां पर भी कई खंभे पर भी लाइटें बंद मिली। जबकि यह शहर को नई मंडी क्षेत्र से जोड़ने वाला मुख्य ओवरब्रिज है, जिस पर रात्रि में भारी यातायात चलता है। यहां कोहरे में लाइन नहीं होने से हादसों की आशंका सबसे ज्यादा है।
कोर्ट रोड पूरा अंधेरे में
शहर में प्रकाश चौक से लेकर कचहरी के पश्चिम दिशा के चौक तक कोर्ट रोड पर पूरी तरह से अंधेरा मिला। जांच करने पर पाया गया कि कोर्ट रोड पर कोई भी खंभा नहीं है और न ही कोई हाईमास्क लाइट है, जिस कारण यहां पर अंधेरा रहता है।
इन्होंने कहा---
- नगर पालिका को सभी स्थानों पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हुए हैं। कोहरे में लगातार चेकिंग करने को कहा गया है, जिन स्थानों स्ट्रीट लाइन खराब है उन्हें ठीक करवाया जाएगा, इस संबंध में पालिका अफसरों को आदेशित किया जाएगा।
- अतुल कुमार
सिटी मजिस्ट्रेट

नगर में आर्य समाज रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR