फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   accident in Muzaffarnagar: Vehicles collided in fog, roadways driver and laborer died

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: घने कोहरे में भिड़े वाहन, रोडवेज चालक और मजदूर की मौत

Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज चालक व एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा घना कोहरा होने की वजह से होना बताया गया है। 

विज्ञापन
accident in Muzaffarnagar: Vehicles collided in fog, roadways driver and laborer died
accident news muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  में घने कोहरे के कारण मंसूरपुर के निकट हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में रोडवेज चालक और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल है।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नरा बिजलीघर के पास मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट की बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसी दौरान बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने भी टक्कर मार दी। हादसे में बस डिवाइडर के पास लगाए गए पोल से टकरा गई, जिससे बस चालक हापुड़ के इनामतनगर निवासी रणजीत (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरक्षा चाक चौबंद: मेरठ में डेढ़ घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री, गंगनहर में तैनात रहेंगे स्पेशल कमांडो, बोट टीमें करेंगे निगरानी 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्रियों को मामूली चोटें लगी। हादसे के दौरान सडक़ पार कर रहे मजदूर जिला देवरिया निवासी बाबूराम शर्मा (75) की भी मौत हो गई। ट्रक चालक जालौन निवासी बलवान घायल हुआ है। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम केलिए भिजवाया। रोडवेज में सवार यात्री दूसरी बसों से रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed