Accident: मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित बस ने आगे चल रही ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद बस हाईवे पर खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। यहां पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव पीनना में मुजफ्फरनगर से शामली जा रही अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हैं।
शहर काेतवाली क्षेत्र में हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। पहले अनियंत्रित बस ने आगे चल रही ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद बस हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई। हादसे में ई-रिक्शा और बस क्षतिग्रस्त हो गए।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: बाढ़ नहीं, किसानों को मिलेगा अतिवृष्टि का मुआवजा
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि पांच घायल है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। मृतक की अभी शिनाख्त नही हुई है पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जा रहा है कि बस में तितावी शुगर मिल के कर्मचारी तैनात थे। एसडीएम सदर परमानंद झा ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनाक्रम की जानकारी ली।
हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
शहर कोतवाली के गांव पीनना में बस की टक्कर से ई रिक्शा में सवार मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने गांव पिनना में जाम लगा दिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह एसडीएम सदर परमानंद झा व पूर्व सांसद सपा नेता हरेंद्र मलिक ग्रामीणों को समझा रहे हैं।
शामली मार्ग पर गांव पीनना में सुबह के समय तितावी चीनी मिल की बस की टक्कर से ई रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में खालापार निवासी बुजुर्ग यूनुस की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि सुबह के समय गढ़ी देशराज गांव निवासी युवक अभिषेक की मौत हो गई थी। घायल तितावी के गांव मांडी निवासी जयकुमार और उनका बेटा संजीव को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।