{"_id":"586aa2244f1c1bc652158cfc","slug":"ac-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर डिपो से लखनऊ के लिए शुरू हुई एसी बस सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर डिपो से लखनऊ के लिए शुरू हुई एसी बस सेवा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसी बस को लखनऊ रवाना करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद से भी एसी बस फर्राटा भरने लगी है। परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर से लखनऊ वाया मेरठ एसी बस का संचालन शुरू किया है। सोमवार शाम पहली एसी बस को लखनऊ रूट पर रवाना किया गया। सुहाने सफर के बीच अखबार पढ़ने को मिलेगा, साथ में परिवहन विभाग यात्रियों को पेयजल भी उपलब्ध कराएगा। आधुनिक सेवा से लैस एसी बस के अंकित जावला पहले पैसेंजर बने हैं। उद्घाटन के बाद यह बस गंतव्य को रवाना हो गई।
मुजफ्फरनगर डिपो को लंबे समय से एसी बस दिए जाने की मांग चली आ रही थी। नव वर्ष पर यहां के यात्रियों के लिए दो एसी बसों का तोहफा मिला। परिवहन निगम ने चारबाग (लखनऊ) की एसी बस संख्या यूपी 51-एटी-2256 और 2257 को मुजफ्फरनगर से संचालित किया है। मुजफ्फरनगर डिपो से रोजाना शाम को 6.30 बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार लखनऊ से एक बस रोजाना शाम 7 बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होगी।
एसी बस वाया मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, कैसरबाग होते हुए चारबाग लखनऊ पहुंचेगी। 546 किलोमीटर के सफर में कुल सात स्टॉफ दिए गए हैं। डिपो से पहली एसी बस संचालित होने के साथ दिलचस्प यह है कि आधुनिक सुविधा से लैस है। बस में यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने के लिए सुविधा दी गई है। रोजाना का अखबार भी पढ़ने को मिलेगा। बस में सफर करने वाले यात्रियों को डिपो की ओर से मुफ्त में पानी की बोतल मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक का किराया 779 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। सोमवार शाम बस मुजफ्फरनगर पहुंची। तत्काल ही शुभ तिलक कर इस सेवा का उद्घाटन किया गया। एआरएम बीपी अग्रवाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अनुज त्यागी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद से एसी बस के पहले यात्री अंकित जावला बने हैं। बस के चालक संजय और परिचालक प्रभात पांडेय हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो आगे बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।