फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ABVP Khatauli

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Thu, 12 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ABVP Khatauli
खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील में छात्र-छात्राओं के फोटो व प्रमाणपत्र प्रमाणित कराने की सही व्यवस्था का प्रबंध कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के मंत्री अभिषेक ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने फोटो व प्रमाणपत्र को प्रमाणित कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बुधवार को एक छात्र अपने फोटो प्रमाणित कराने के लिए सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पास पहुंचा। चिकित्सक ने प्रमाणित करने से इंकार कर दिया। छात्र ने इसकी सूचना एबीवीपी को दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक से कहा कि आप एक निश्चित समय का अस्पताल में नोटिस लगवा दो, ताकि आपको परेशानी न हो और छात्र-छात्राओं का समय न खराब हो। इसके बाद चिकित्सक ने नोटिस लगवा दिया कि यहां कोई प्रमाणपत्र व फोटो प्रमाणित नहीं होंगे। इसके लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं को फोटो व प्रमाणपत्र को प्रमाणित कराने की सही व्यवस्था कराए जाने की मांग की। इस दौरान पंकज राजपूत, विभांशु शर्मा, माधव गुप्ता, सभासद गुरुदत्त अरोरा, सुभम चौहान, विशाल पाल, प्रशांत पंडित, हिमांशु, मोहित धारीवाल, सूरज राजपूत, विकास राजपूत, वैभव शर्मा, शाकिब, शेखर गोस्वामी, अक्षय भुर्जी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed