फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abu Azmi insulted Jat society: Balyan

अबु आजमी ने जाट समाज का अपमान किया: बालियान

Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Abu Azmi insulted Jat society: Balyan
अबू आजमी ने जाट समाज का अपमान किया: बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सपा नेता अबू आजमी के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि आजमी ने जाट समाज को अपमानित करने का प्रयास किया है। पश्चिम के स्वाभिमानी लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। दंगों में हजारों निर्दोष लोगों को जेल भेजने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। आजमी मुंबई में ही रहें, पश्चिम में आने की कोशिश न करें।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बातचीत में कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने यह कहकर की जाट समाज के लोगों ने मौलाना के पैर पकड़कर माफी मांगी है, यह पूरे जाट समाज का अपमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का स्वाभिमानी समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान जब निहत्थे लोगों पर घर जाते समय हमले हुए और हजारों निर्दोष लोगों को सपा सरकार ने जेल भेजा, उस समय जयंत चौधरी और उनकी पार्टी के नेता हिंदू समाज के लोगों की खैर खबर लेेने नहीं आए थे। निर्दोष हिंदुओं को दंगे के नाम पर जेल भेजने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। जयंत चौधरी कुछ लोगों के नेता हो सकते हैं, पूरे समाज के नेता नहीं है। उनके माफी मांगने का समाज से कोई लेनादेना नहीं है। दंगे में जाट ही नहीं समस्त हिंदू समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए। साइलेंट वार के नाम पर हिंदू समाज के लोगों की हत्या की गई। इन सब बातों को हम लोग भूलने वाले नहीं हैं। अबू आजमी को सलाह है कि वह मुंबई की राजनीति करें, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed