फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Absent the order of 111 officers report

गैरहाजिर 111 अफसरों पर रिपोर्ट के आदेश

Mon, 05 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Absent the order of 111 officers report
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने एसडी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 111 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इनमें 58 प्रथम मतदान अधिकारी और 53 पीठासीन अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय निर्वाचन को निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा। चुनाव के दौरान आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। एसडी कॉलेज में 2039 प्रथम मतदान अधिकारियों को तीन पारियों में प्रशिक्षण दिलाया गया।
विज्ञापन


तीनों पारियों में 58 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इन सबके खिलाफ एफआईआर के आदेश कर दिए गए हैं। इसी के साथ पहले दिन 53 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे, इनके खिलाफ एफआईआर होगी। डीएम के आदेश से अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पुरकाजी और सदर ब्लाक के मतदान कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण छह अक्तूबर को होगा। पुरकाजी ब्लाक में भी छह अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों के आरक्षण को लेकर जिले में 144 आपत्तियां आई हैं। पांच अक्तूबर को विकास भवन में होने वाली बैठक में आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed