फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   About four thousand farmers from the district went to Haridwar

जिले से करीब चार हजार किसान हरिद्वार के लिए हुए रवाना

Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
About four thousand farmers from the district went to Haridwar
polictial - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के लिए जिलेभर सेकिसानों की टोलियां शनिवार को शहर के रामपुर चौराहे पर पहुंची। इसके बाद किसानों का काफिला ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम को हरिद्वार के लिए कूच कर गया। रविवार को हरिद्वार से भाकियू की पद यात्रा प्रारंभ होगी।  केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और खेती-किसानी के मुद्दे पर भाकियू की किसान क्रांति यात्रा पर सभी की निगाहें है।
विज्ञापन


हरिद्वार से 23 सितंबर से प्रारंभ हो रही यात्रा दो अक्तूबर को किसान घाट दिल्ली पहुंचेगी। दस दिन तक चलने वाली पद यात्रा में देश के कई प्रांतों के किसान पहुंचने लगे है। दिल्ली-एनसीआर के 33 जिलों से किसानों को जोड़ा गया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में सिसौली, भौराकलां, बुढ़ाना, शाहपुर और बघरा ब्लाक के किसान हरिद्वार रवाना हो गए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सुबह ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर पहुंच कर व्यवस्था में जुट गए थे। भाकियू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हरिद्वार से दिल्ली तक के सड़क मार्ग पर अलग-अलग क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिले में भूराहेड़ी, पुरकाजी, बरला, कूकड़ा मंडी और भैंसी में सबसे ज्यादा किसानों का सैलाब रहेगा। प्रत्येक पड़ाव पर खाने का जिम्मा सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को रिमझिम बारिश सुबह से ही होने लगी, जिसकी वजह से दिक्कतें आई। शहर के रामपुर चौराहे पर प्रत्येक ब्लाक से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम तक पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने पद यात्रा के लिए कूच किया। करीब चार हजार किसान 80 ट्रैक्टर ट्रोलियो एवं अन्य वाहनों में हरिद्वार पहुंच गए हैं। दीपक बालियान, आदित्य टिकैत, विकास शर्मा, कपिल सोम, मनोज सहरावत, सिद्धार्थ, गौरव, मोनू ठाकुर, सुरेंद्र, छोटा, भोला प्रधान, विनोद चेयरमैन, राकेश, राज सिंह, दिनेश, भोला अहलावत आदि रवाना हुए।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि क्रांति यात्रा में देश के अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed