{"_id":"649f34957e85c26f4e076c74","slug":"abhishek-to-shreeji-offered-128-arghyas-by-shantidhara-muzaffarnagar-news-c-28-1-smrt1013-2789-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रीजी को अभिषेक, शांतिधारा कर चढ़ाए 128 अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रीजी को अभिषेक, शांतिधारा कर चढ़ाए 128 अर्घ्य
Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में श्रीजी की महाआरती
खेकड़ा। कस्बे के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तों ने श्रीजी को अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कर 128 अर्घ्य अर्पित किए। बड़ा गांव स्थित अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर मेंं सौधर्म इंद्र सहित सभी इंद्र, इंद्राणियों नें भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की।
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में शुक्रवार की सुबह विधानाचार्य पंडित जयकुमार निशांत ने मंत्रोच्चार के साथ विधान-विधान से श्रीजी का पूजन कराया। भक्तों ने चौसठ ऋद्धि विधान में श्रीजी की आराधना कर 128 अर्घ्य अर्पित किए। श्रीजी को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। भक्तों ने श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान सुमेर जैन, जिनेश जैन, राजीव जैन, ओमप्रकाश जैन, अंकुश जैन, मनोज जैन, महेश जैन, विकास जैन, कमल जैन, राजेश जैन, संयम जैन, सम्यक जैन, आयुष जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
बड़ागांव जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में सभी इंद्र, इंद्राणियों ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। आर्यिका चंद्रमति माता ने धर्म सभा में प्रवचन करते हुए कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धों की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते है। जीवन खुशियों से भर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी क्रोध नहीं करना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण होता है। विधान में सुभाष जैन, सुखमाल जैन, त्रिलोकचंद जैन, प्रमोद जैन, पदमा जैन, प्रभात जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।